अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़,भारत

(छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अधिनियम 07/2012 द्वारा स्थापित पूर्ववर्ती बिलासपुर विश्वविद्यालय)

Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya, Bilaspur, Chhattisgarh, India

(Formerly Bilaspur Vishwavidyalaya Established by Act No. 07/2012 by Chhattisgarh Government)

ABVV Kulgeet

कुलगीत

बिलासा में बिलसता विश्वविद्यालय अटल है।
महामाया की किरपा बरसती जिस पर धवल है।।
हमारा विश्वविद्यालय अटल है।
‘योगः कौशलं कर्मसु’ से मंत्रित ज्ञान का मन्दिर।
सिंचा सिउनाथ, अरपा सलिल से विज्ञान का मन्दिर।।
गढ़ा-छत्तीसगढ़ के गढ़ में ‘नालन्दा-नवल’ है।
हमारा विश्वविद्यालय अटल है।
शहीदों , सन्त, कवियों की ये माटी ‘काले हीरों’ की।
जँवारा, चतुरगढ़, मल्हार संस्कृति की नज़ीरों की।।
सनातन सृजन के सन्धान का संकुल-सकल है।
हमारा विश्वविद्यालय अटल है।
पर्वत-काननों से सुसज्जित आदि-सभ्यता से।
प्रकृति की भव्यता से, दिव्यता से, नव्यता से।।
उदधि सा धीर, व्यापक व्योम सा, भू सा अचल है।
पवन सा सतत सक्रिय, प्रखर रवि सा जो प्रबल है।।
हमारा विश्वविद्यालय अटल है।।